श्रावण के चतुर्थ सोमवार पर खेरेश्वर घाट की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

मनीष गुप्ता
कानपुर।
श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार को थाना शिवराजपुर क्षेत्रान्तर्गत खेरश्वर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री त्रिपाठी ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की प्रवेश और निकास व्यवस्था, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, गोताखोरों की तैनाती सहित भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रबंधन से संबंधित तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। पुलिस उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सुरक्षा बलों को सतर्क एवं सक्रिय रहना होगा। प्रशासन द्वारा घाट पर स्वच्छता, जल आपूर्ति, प्राथमिक चिकित्सा एवं यातायात नियंत्रण जैसी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रावण मास में हर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु खेरश्वर घाट पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का यह निरीक्षण प्रशासन की सजगता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद