महाराजपुर में 26 साल के युवक का मिला शव

*महाराजपुर* थाना क्षेत्र के सरसौल में एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सिकटिया निवासी राजकुमार के पुत्र शिवम उर्फ रमपत के रूप में की है। मृतक के भाई शुभम ने आरोप लगाया है कि शनिवार शाम को शिवम ने घर पर फोन किया था। उसने बताया था कि प्रेमपुर गांव के कुछ लोग उसे मारने की धमकी दे रहे हैं।शिवम सिकटिया गांव का लाइनमैन था। एक साल पहले विभागीय मामले के बाद विद्युत विभाग ने उसे नौकरी से हटा दिया था। तभी से वह शराब पीने का आदी हो गया था और कानपुर में काम करता था। वह तीन दिन से घर नहीं आया था। रविवार सुबह युवक के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाराजपुर पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद