रुमा ओवरब्रिज पर हादसे में महिला की मौत

महाराजपुर। रुमा ओवरब्रिज एनएच-2 पर बुधवार को एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का शव इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया कि दो दिन बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। लेकिन अभी तक कोई सार्थक साक्ष्य नहीं मिल पाया है। यह घटना मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि की बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। लोग आश्चर्य जता रहे हैं कि महिला इतनी रात में रूमा हाइवे पर कैसे आई। कुछ लोग यह भी आशंका जता रहे हैं कि यह सड़क हादसा है या फिर हत्या का मामला है जानकारी के अनुसार हादसा देर रात हुआ था। इस कारण किसी को समय पर सूचना नहीं मिली। शव हाईवे पर पड़ा रहा और ऊपर से दर्जनों वाहन गुजरते रहे। इससे शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। महिला के शरीर का केवल दाहिना हाथ कलाई से नीचे सही अवस्था में मिला है। इस पर पीपीआरएन लिखा हुआ है। शव के टुकड़े लगभग दो सौ मीटर तक फैले हुए थे। उन्होंने शव के बचे हुए हिस्सों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद