ऑपरेशन विजय सुप्रीमों की देश व समाज हित में ताबड़तोड़ यात्राएं जारी लेह लद्दाख अमरनाथ के बाद निकले राजस्थान की यात्रा
ऑपरेशन विजय प्रमुख का धरती भ्रमण अभियान के तहत यात्राओं का सिलसिला हुआ तेज निकले राजस्थान की यात्रा*
देश विदेश की धरती भ्रमण का उद्देश्य शक्तिशाली स्थलों की भक्ति से शक्ति जुटा देश व समाज के लिए काम करना- शिवमंगल सिंह
अपने द्वारा निर्मणाधीन पितृ एवं मात्र धाम को शक्तिमय बनाने हेतु ऑपरेशन विजय प्रमुख की धार्मिक स्थलों की यात्राएं लगातार जारी
देश व समाज हित में सभी क्षेत्रों में कार्य कर रहे, गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश के कई महामहिमों द्वारा सराहनीय, ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी विगत कई वर्षों से धरती के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की लगातार यात्राएं कर रहे हैं, जिसके तहत उत्तराखंड की चार धाम यात्रा, जम्मू कश्मीर की मां वैष्णो सहित तमाम धार्मिक स्थलों की यात्राएं, सीतापुर नैमिषारण्य से लेकर नेपाल की यात्रा, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों सहित भूटान की यात्रा के बाद लेह लद्दाख सहित 06 राज्यों एवं अमरनाथ यात्रा के तत्काल बाद राजस्थान की यात्रा पर निकले, जहां खाटू श्याम के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के साथ-साथ राजस्थान के अन्य ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए ऑपरेशन विजय सुप्रीमों शिवमंगल सिंह आईपी ने कहा की देश व विदेश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने का उद्देश्य अपने द्वारा ईश्वरीय कृपा के तहत निर्माण कराए जा रहे SRASM श्री बड़े सरदार हनुमंत मातृ धाम, ग्राम- मरहमतनगर, ब्लॉक- शिवराजपुर, तहसील- बिल्हौर, जिला- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश एवं SRASM श्री राम लक्ष्मण हनुमंत पितृधाम, ग्राम- डभारी, ब्लॉक थाना व तहसील- रसूलाबाद, जिला- कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश को शक्तिमय बनाकर देश व समाज कल्याण के लिए काम करना है। साथ ही देश के 145 करोड़ देशवासियों में से जो भी अभी तक संपर्क में आए अधिकांश लोगों की मजबूत आस्था वाले गैर राजनीतिक, ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए समाज हितार्थ सोच रखने वाले लोगों को ऑपरेशन विजय की कार्य योजना के तहत जोड़ना है।