सराफा व्यापारी से हुई लूट, मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

महाराजपुर। टौंस चौराहे से तिलशहरी मार्ग पर सराफा व्यापारी अनिल वर्मा के साथ हुई लूट की वारदात में शामिल आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि महाराजपुर और नरवल पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर कुलगांव के एलेन हाउस के पास घेराबंदी की। जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में जूही, कानपुर निवासी राहुल के पैर में गोली लग गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किदवई नगर निवासी राज मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे थोड़ी दूर आगे जाकर पकड़ लिया गया। राज की निशानदेही पर तीसरे आरोपी भरत को भी कुछ दूरी पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद