खेल-खेल में 15 साल के एक किशोर की जान गई

चकेरी। खेल-खेल में 15 साल के एक किशोर की जान चली गई। किशोर घर के पास ही एक जूता फैक्ट्री में काम करता था। वहीं पर वह दूसरे साथी के साथ लपटा-झपटी कर रहा था । इसी दौरान दूसरे नाबालिग को पीछे से दबोचा तो उसने हाथ में मौजूद थ्रेड कटर से सीने पर मार दिया। जिससे किशोर वहीं गिर कर तड़पने लगा। मौके पर मौजूद फैक्ट्री मालिक उसे अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट पंचर होने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पूरी घटना सिर्फ-खेल खेल में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सूचना पर परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है। पूरा मामला चकेरी के पटेल नगर का है। पटेल नगर कच्ची बस्ती निवासी कल्लू दिहाड़ी मजदूर है। उसके परिवार में पत्नी केवला और तीन बेटे सुखबीर, सुरजीत (15) और रंजीत हैं। कल्लू ने बताया कि 15 वर्षीय बेटा सुरजीत कुमार मोहल्ले में आकाश कुमार के जूते के अपर बनाने के कारखाने में काम करता था। वहां सुरजीत के साथ उसके साथ मोहल्ले के दो अन्य लड़के भी काम करते थे मंगलवार की रात करीब आठ बजे सुरजीत 11 वर्षीय बालक और 13 साल के किशोर के साथ कारखाने में था। तीनों आपस में एक दूसरे के साथ खेल कर रहे थे। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि कारखाने में साथी कर्मचारियों से पूछताछ और पुलिस की जांच में सामने आया है कि सिर्फ खेल-खेल में 11 साल के बच्चे से थ्रेड कटर सुरजीत के लगा है। इससे सुरजीत की मौत हो गई। आरोपी बच्चे को भी यकीन नहीं हो रहा है कि उसका दोस्त जो कुछ देर पहले उसके साथ हंस खेल रहा था, उसकी नासमझी भरी हरकत से मौत की नींद सो गया। आरोपित बच्चे के परिजन उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन बच्चा हादसे के बाद गुमसुम हो गया। एसीपी चकेरी ने बताया कि किसी भी हत्या के पीछे कोई न कोई वजह या मोटिव होना चाहिए। जबकि इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद दूसरे बच्चों से भी बात की तो सभी ने बताया कि वह लोग खेल कर रहे थे। पुलिस को इसमें कोई मोटिव नहीं मिला है। यही कारण है कि पुलिस इसे दुर्घटना मानकर चल रही है। परिवार के लोग भी पूरी तरह से संतुष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद