व्यापार मंडल ने चकेरी पुलिस टीम का किया सम्मान

कानपुर।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चकेरी पुलिस टीम को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम की सराहना
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की सरकार में गुंडागर्दी नहीं चलेगी और बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने पुलिस टीम की मेहनत और समर्पण की सराहना की। हाल ही में सनिगवां में छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपित आदित्य गुप्ता को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। सुरक्षा और शांति के लिए एकजुट व्यापार मंडल और पुलिस टीम ने क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए संकल्प लिया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन और योगी सरकार जिन्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद