“एकजुट कानपुरिया अभियान” मलिन बस्तियों से निकली स्वच्छता की आवाज : अमिताभ सिंह
कानपुर-श्रमिक भारती संस्था द्वारा संचालित “एकजुट कानपुरिया अभियान” ने कानपुर नगर की मलिन बस्तियों में स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है यह अभियान इस विचार पर आधारित है कि जब समुदाय को स्वच्छता की जिम्मेदारी और नेतृत्व सौंपा जाता है, तो स्थानीय निकाय और चुने गए जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक प्रभावी और सतत् परिवर्तन संभव है जिसको लेकर श्रमिक भारतीय संस्था द्वारा संचालित एकजुटिया कानपुर अभियान को लेकर कानपुर प्रेस क्लब में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रेस-वार्ता की जिसने अभियान के संबंध में अमिताभ सिंह कार्यक्रम प्रबंधक ने अभियान की शुरुआत और उद्देश्य के संबंध में मीडिया से वार्ता की
अभियान की विशेषताएं : “एकजुट कानपुरिया अभियान” ने समुदाय, जनप्रतिनिधि और नगर निगम के बीच भरोसे का पुल बनाते हुए स्वच्छता को नागरिक पहल का रूप देने में सफल रही है। साथ ही, नेतृत्व के केंद्र में, स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए कचरा प्रबंधन का महत्व समझाते हुए युवाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया है श्रमिक भारती अपने मीडिया साथियों के माध्यम से ‘एकजुट कानपुरिया अभियान’ के मॉडल को कानपुर की जनता के साथ साझा कर रही है हमें उम्मीद है कि यह पहल शहर की और भी बस्तियों और नागरिकों तक पहुंचेगी, जिससे स्वच्छता की यह मुहिम निरंतर आगे बढ़ेगी और हम सब मिलकर अपने कानपुर को वास्तव में ‘स्मार्ट कानपुर’ बना पाएंगे।” एकजुट कनपुरिया अभियान के अंतर्गत हमारी संचालित बस्तियों में चुनाभटिया के पार्षद आलोक पांडेय, वर्मासेल एवं नूर मुहम्मद हाता से गुड़िया मिश्रा, रानीघाट से वीरेन्द्र सिंह और राजापुरवा से नीरज बाजपेई का पूरा सहयोग मिल रहा है इस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक प्रबंधन और संचालन में कार्यक्रम प्रबंधक अमिताभ सिंह, समन्वयक अविनाश, बस्ती समन्वयक सुनीता नागर, शिवानी, व रिपोर्टिंग में प्रियंका की प्रमुख भूमिका रही, बस्तियों से कमला, मंजु देवी, लक्ष्मी यादव, मोहित, अंजलि गौतम, प्रेरणा गौतम, प्रिया शुक्ला की सक्रिय भागीदारी रही