आरटीओ कानपुर कार्यालय स्मार्ट बनने की राह पर, महिला और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधा

आरआई आकांक्षा सिंह ने स्वच्छता मिशन को दी नई दिशा, “स्वच्छता ही सेवा है” के मूलमंत्र को किया साकार

कानपुर-आरटीओ कानपुर कार्यालय स्मार्ट बनने की राह पर आला अफसरों के दिशा निर्देश पर महिला आरआई आकांक्षा सिंह ने संभाली कमान, स्वच्छता मिशन को दी नई दिशा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए आरटीओ कानपुर कार्यालय में अब एक नई सोच और सशक्त नेतृत्व की बयार बह रही है आरआई आकांक्षा सिंह ने जब से पदभार ग्रहण किया है, तब से कार्यालय में अनुशासन, स्वच्छता और सुविधाओं के स्तर पर उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है आरटीओ परिसर में शुक्रवार को आकांक्षा सिंह स्वयं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करती नजर आईं उन्होंने कर्मचारियों को न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, बल्कि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर “स्वच्छता ही सेवा है” के मूलमंत्र को साकार किया

महिला और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधा : नवीनतम निर्देशों के अनुसार अब आरटीओ परिसर में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है, जहां उन्हें फोटो खिंचवाने और आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाएंगी इससे कतारों में लगने वाली असुविधा से राहत मिलेगी

सुविधाएं हुईं आधुनिक : परिसर में बैठने के लिए पर्याप्त बेंच एवं कुर्सियों की व्यवस्था की गई है ताकि प्रतीक्षा करते समय नागरिकों को असुविधा न हो, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ वाटर कूलर की स्थापना की गई है, जो आने वाले प्रत्येक आगंतुकों को साफ पानी उपलब्ध करायेगा कार्यालय की कार्यशैली को डिजिटल और स्मार्ट बनाने की दिशा में भी प्रयास आरंभ हो चुके हैं नियमित अपडेट और फीडबैक सिस्टम पर काम किया जा रहा है

देश की बेटियां, देश का गौरव : आरआई आकांक्षा सिंह ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि जब संकल्प मजबूत हो और दिशा स्पष्ट हो, तो किसी भी व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है एक ओर वे प्रशासनिक दायित्वों का कुशलता से निर्वहन कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता मिशन को जनांदोलन का रूप देने के लिए ‘नारी शक्ति’ का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों को देखकर यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि “जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद