सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय रेल मंत्री के पिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। यह सभा केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के पिताजी स्वर्गीय दाऊलाल वैष्णव के निधन पर आयोजित की गई थी। सांसद ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर सांसद ने शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की और कहा कि स्वर्गीय दाऊलाल का निधन न केवल वैष्णव परिवार, बल्कि समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रार्थना सभा में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद