कानपुर-उत्तर प्रदेश शासन एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे ने कानपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई आयोजित की जहां दलित समाज से संबंधित आये हुए लोगों की शिकायतें को सुना गया और डूडा, सूडान, नगर निगम जल संस्थान, जल निगम के अधिकारियों के न आने पर नाराजगी जताई जनसुनवाई के बाद चकेरी थाना क्षेत्र के एक दलित समाज के पीड़ित व्यक्ति के शिकायत को लेकर पीड़ित के घर जाकर उनसे बात की तथा पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया वही एक जुलाई को गोविन्द नगर 13 ब्लॉक गोविन्द नगर, महादेव नगर, फजलगंज, विजय नगर, मिलिट्री कैंप के पीछे दलित बस्ती, काकादेव बस्ती आदि का निरीक्षण भी करेंगें जनसुनवाई में समाज कल्याण विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी, विकास प्राधिकरण अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा विभाग अधिकारी, महाप्रबंधक जल संस्थान अधिकारी मौजूद रहे।
एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे ने दलित समाज से संबंधित मामलों की सुनवाई कर किया निर्देशित