अशुद्ध कथावाचक की अभद्र टिप्पणी को लेकर पुलिस आयुक्त को गोल्डन बाबा ने मांग पत्र सौंपा

मनीष गुप्ता
कानपुर।
अशुद्ध कथावाचक हेमराज यादव की अभद्र टिप्पणी को लेकर गूगल गोल्डन बाबा स्वामी मनोजानंद के नेतृत्व में सैकड़ों साधु-संतों द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर हेमराज यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आयुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए गूगल गोल्डन बाबा ने बताया कि कथित कथावाचक हेमराज यादव निवासी ग्राम रसूलपुर भंडिया जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश का है जिसका हाल ही उसके एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ जिसमें उसने भगवान हनुमान के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं तथा एक और अन्य वीडियो में हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री कृष्ण जिन्हें श्याम भी कहा जाता है कथा सुनने से मौत बनती है ऐसे वक्तव्य देकर भगवान का घोर अपमान किया है जिससे हम सनातन धर्म को मानने वाले तथा सम्पूर्ण हिंदू समाज को गहरा आघात पहुंचा है गूगल गोल्डन बाबा एवं संत समाज के ऐसे लोगों पर कार्यवाही की मांग करते हुए हेमराज यादव के खिलाफ गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है, वहीं अयोध्या धाम से पधारे संत मुकुंद दास महाराज ने बताया कि हेमराज ऐसे कथित कथावाचक जो धर्म का चोला ओढ़ कर देवी देवताओं एवं सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करते हैं ऐसे लोगों ने धर्म का चोला धन कमाने के लिए धारण कर रखा है ना कि धर्म बढ़ाने के लिए इसलिए ऐसे लोगों की तत्काल रुप से गिरफ्तारी होनी चाहिए ।उन्होंने हेमराज के कथन को समाज के लिए हानिकारक बताया गूगल गोल्डन बाबा एवं संत समाज के लोगों ने ने कहा कि अगर तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार नहीं होती है तो वह पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अनशन कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे मांग पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से अयोध्या धाम से पधारे संत मुकुंद दास महाराज, जितेंद्र स्वामी योगीराज, महाराज धर्मेंद्र त्रिपाठी, जय गणेश, राजन शास्त्री, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष मनोज भदोरिया, सत्यम सेंगर, राहुल सेंगर, अमित कुमार सिंह एडवोकेट, विजय कनौजिया एडवोकेट, आदिल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद