कानपुर-राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर के भौतिक रसायन अनुभाग में 24 जून, 2025 से 26 जून 2025 तक बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड के 24 कार्यकारी अधिकारियों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेट्रोलियम क्षेत्र की दिग्गज एवं नवरत्न कंपनी भारत पेट्रेलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के चंद्रशेखर एन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, अनुसंधान एवं विकास ने मां भारती को दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया चंद्रशेखर एन ने संस्थान की संरचना और अनुसंधान हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, आधुनिक यंत्रों से सुसज्जित प्रयोगशालाओं और शर्करा एवं संबद्ध विषयों से संबंधित अद्वितीय पुस्तकों से सुसज्जित तकनीकी पुस्तकालय को देखकर अतीव प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों हेतु समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों की महती आवश्यकता है उन्होंने कहा कि मानव जीवन में सीखना और सिखाना ऐसी प्रक्रिया है जो मृत्यु पर्यंत चलती रहती है ज्ञान को परिष्कृत और परिमार्जित करने का यह सबसे बेहतर तरीका है चीनी एवं आसवनी मिलों से आमंत्रित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए संस्थान की निदेशक प्रोफ़ेसर सीमा परोहा ने कहा कि कोई भी जानकारी या ज्ञान तभी सार्थक है जब उसका लाभ बहुत सारे लोग उठायें संस्कृत ग्रंथो के अनुसार विद्या या ज्ञान मां शारदा के पास मौजूद ऐसा कोष है जो सामान्य कोष से अलग है समान्य कोष खर्च करने पर घटता है लेकिन यह विद्या रूपी कोष खर्च करने पर बढ़ता है और संचित करने पर नष्ट हो जाता है तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवसीय सत्र में प्रोफ़ेसर सीमा परोहा, डॉ.अशोक कुमार, संजय चौहान, एमके यादव, एके कनौजिया आदि ने विविध विषयों पर सारगर्भित व्याख्यान दिये कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए मल्लिका द्विवेदी ने कहा कि यह हमारे लिये सम्मान का विषय है कि हमारे बीच भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लि. के हेड चंद्रशेखर एन और उनकी टीम की डॉ. जया रावत महाप्रबंधक, अनुसंधान एवं विकास तथा डॉ.प्रवीण, वैज्ञानिक पधारे हैं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु पधारे प्रतिभागियों को ब्रजेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक ने धन्यवाद ज्ञापित किया
राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का हुआ शुभारंभ