सनिगवां में पूल पार्टी के दौरान युवक की डूबने से हुई मौत

मनीष गुप्ता
कानपुर-चकेरी के सनिगवां स्थित वाटर पार्क में युवक की 4 फुट गहरे पूल में डूबने से मौत हो गई यशोदा नगर निवासी 24 वर्षीय शिखर सिंह नगर निगम में ठेकेदारी करता था पिता शैलेंद्र सिंह के अनुसार शिखर रविवार को दोस्तों के साथ सनिगवां के वॉटर वॉल स्वीमिंग पूल में पार्टी करने गया था सभी दोस्त वहां पार्टी करने के बाद स्वीमिंग पूल में नहाने लगे इस दौरान अचानक उनका बेटा पानी में हाथ पैर चलाते हुए धीरे-धीरे पानी के अंदर चला गया, सभी को लगा वह इंजॉय कर रहा है, सभी दोस्त मस्ती करने लगे जब वह पानी से ऊपर नहीं आया तो दोस्तों को शक हुआ उन्होंने करीब नजर दौड़ाई तब भी कहीं नजर नहीं आया पानी के अंदर जाकर देखा तो वह बेहोश पड़ा था सबने मिलकर उसे स्वीमिंगपूल से बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया थोड़ी देर बाद पुलिस और परिजन पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, युवक नहाने के दौरान खुद ही डूबते हुए दिखा है परिवार के लोगों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उसके बाद परिजनों सौंप दिया जाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद