पार्क की दीवार महिला ने गिराई। पार्षद ने लगाया सरकारी कार्य में बाधा का आरोप

कानपुर।

नौबस्ता वार्ड 65 स्थित संजय गांधी नगर के सुभाष पार्क पर उस समय माहौल गरमा गया जब क्षेत्रीय महिला के द्वारा हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पार्क की नवनिर्मित दीवार गिराई जाने लगी। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि नगर निगम के द्वारा सुभाष पार्क का सुंदरीकरण कराया जा रहा है जिसमें लोहे के गेट लगवाए जा रहे हैं। ताकि हरियाली विकसित हो सके किंतु क्षेत्र के कुछ लोगों को विकास कार्य ना होने का जुनून ऐसा परवान चढ़ा कि हाथों में सरिया लाठी एवं कुल्हाड़ी से नवनिर्मित दीवार को जबरन गिरा दिया गया। पार्षद योगेन्द्र ने कहा कि महिला के पथराव करने से मौके पर कार्य कर रहे मजदूर कार्य छोड़कर भागने लगें। क्षेत्रीय वरिष्ठजनों के साथ पार्षद ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद