कानपुर-एसएस इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंशियल सॉल्यूशन कार्यालय का शुभारंभ आशा अपार्टमेंट कल्याणपुर में हुआ कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव द्विवेदी एवं विधायक अभिजीत सिंह सांगा द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया इसके पश्चात पूरे विधि-विधान से गणेश वंदना एवं हवन पूजन हुआ एसएस इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंशियल सॉल्यूशन के प्रोपराइटर शिवम कुशवाहा एवं सौम्य कुशवाहा ने बताया कि हमारे यहां स्वास्थ्य, वाहन, लाइफ टर्म इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड, एसआईपी, पेंशन प्लान एवं रियल एस्टेट में निवेश और ग्राहकों को इससे संबंधित सभी जानकारियां प्रदान की जाती है ग्राहकों को कहां पर इन्वेस्टमेंट करना है किस तरीके से गाहकों को इन्वेस्टमेंट करके बेहतर से बेहतर लाभ मिल सके हमारे सभी ग्राहक लाभान्वित हो यही हमारा उद्देश्य है क्योंकि हमारे ग्राहकों का लाभ ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि राजीव द्विवेदी एवं विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आपका यह कार्यालय नित्य नई ऊंचाइयों को छुए और आपके द्वारा सभी ग्राहक लाभान्वित हो ऐसी हमारी कामना है इस मौके पर अजय सोनकर एडवोकेट, राजीव द्विवेदी एडवोकेट, तुफैल अहमद, नरेंद्र चंचल एडवोकेट, बृजेश कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें।
एसएस इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंशियल सॉल्यूशन कार्यालय का शुभारंभ