पथरी के ऑपरेशन में इंजीनियर की गई जान, परिजनों ने किया हंगामा

कानपुर-किडनी में पथरी के ऑपरेशन के दौरान सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई डॉक्टरों ने परिजनों से मौत की बात छिपा ली इसके बाद घरवालों से कहा पेशेंट सीरियस है, आप कहीं और ले जा सकते हो पत्नी ने आईसीयू में जबरन घुसकर देखा, तब मामले का खुलासा हुआ इसके तुरंत बाद डॉक्टरों ने भी इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर शनिवार देर रात 3 बजे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत करवाया मामला लाजपत नगर के केएमसी अस्पताल का है इंजीनियर की मौत के बाद मां-बाप और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है पत्नी ने बताया 14 जून को ही हमारी शादी की 5वीं सालगिरह थी हमारी तो दुनिया उजड़ गई शास्त्री नगर निवासी विशाल तिवारी (37) हैदराबाद की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे अभी घर से ही काम कर रहे थ पत्नी सौम्या ने बताया 12 जून को उन्हें अचानक से पेट में दर्द हुआ इसके बाद केएमसी हॉस्पिटल में दिखाया डॉ. शुभेंदु भादुड़ी ने किडनी में स्टोन होने की बात कहकर उन्हें शाम 5 बजे अस्पताल में एडमिट कर लिया कहा एक छोटे से लेजर ऑपरेशन से ठीक हो जाएंगे 13 जून को डॉक्टरों की टीम उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले गई, लेकिन कई घंटे तक उन्हें बाहर नहीं निकाला हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि आपका पेशेंट गंभीर है, उन्हें किसी दूसरे अस्पताल ले जाना चाहते हैं तो ले जाएं इसके बाद परिवार के लोगों ने जांच पड़ताल शुरू की पत्नी सौम्या जबरन आईसीयू में गईं, तो उन्हें पति के मौत की आशंका हुई इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने भी आनन-फानन में विशाल तिवारी को मृत घोषित कर दिया परिवार के लोगों ने देर रात हंगामा शुरू कर दिया इस दौरान पूर्व पार्षद राघवेंद्र प्रताप और परिवार के साथ सैकड़ों लोग पहुंच गए पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची परिवार के लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया थाना प्रभारी नजीराबाद राज केसर ने बताया कि परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया है शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जायेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद