घाटमपुर में 5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, पोल खुलने के डर से आरोपी सिर कूच कर रहा था हत्या का प्रयास,

आरोपी फरार

पुलिस आयुक्त ने हैलेट अस्पताल पहुंचकर डाक्टरों से ली मासूम के स्वास्थ्य की जानकारी, शीघ्र गिरफ्तारी के दिए आदेश

कानपुर-कानपुर जिले के घाटमपुर में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है इस घटना के बाद आरोपी ने बच्ची पर हमला भी किया जब बच्ची ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई तुरंत ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजन बच्ची को तुरंत घाटमपुर सीएचसी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया और उसकी हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है चॉकलेट का लालच देकर किया दुष्कर्म, बाद सिर पर ईंट से किया वार सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र का है बच्ची का पिता बीते मंगलवार को रात को पुलिस थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई उसने बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उसकी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने लेकर गया वह बच्ची को पास ही एक मजार के पास ले गया वहां उस युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जब बच्ची को दर्द हुआ और उसने शोर मचाया, तो आरोपी युवक ने उसका मुंह पत्तों से भर दिया फिर भी बच्ची चुप नहीं रही, तो आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया बच्ची लहूलुहान होकर गिर गई ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे, बच्ची की हालत देख अस्पताल ने कानपुर किया रेफर ग्रामीणों ने जब यह देखा, तो शोर मचाकर परिजनों को सूचित किया तुरंत ही परिजन बच्ची को लेकर घाटमपुर सीएचसी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और उसकी हालत को देखते हुए कानपुर के हैलेट रेफर कर दिया इस घटना की जानकारी रात को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को भी मिली उन्होंने तुरंत ही हैलेट अस्पताल जाकर बच्ची का हाल जाना और आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए पुलिस ने तुरंत ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है कानपुर साउथ के डीसीपी ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम को यूपी 112 से सूचना मिली कि घाटमपुर के जवाहर नगर मोहल्ले में एक बच्ची घायल हालत में अस्पताल लाई गई है परिजनों ने बताया कि बच्ची के साथ गलत काम किया गया है पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची का इलाज शुरू किया डॉक्टर्स ने उसकी गंभीर हालत देख उसे कानपुर के हैलेट हॉस्पिटल भेज दिया अभी पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा इस घटना से पूरे इलाके में तनाव है और पुलिस हरकत में है बच्ची का इलाज जारी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद