कानपुर-डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 14 जनवरी 2025 को नौबस्ता थाने में होजरी कारोबारी देवनगर निवासी त्रिपुरेश मिश्रा ने फतेहपुर जिले के बिंदकी के डिघरुआ बाबूपुर निवासी प्रत्युष कुमार सहित 4 लोगों पर जालसाजी, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी आरोप था कि प्रत्युष कुमार ने बूढ़पुर मछरिया में त्रिपुरेश के पुस्तैनी मकान में कागजों में हेर फेर कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं मुकदमे की विवेचना दरोगा अभिनव चौधरी के हाथ में थी आरोप है कि अभिनव चौधरी ने प्रत्युष कुमार से नाम हटाने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की प्रत्युष ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की एंटी करप्शन यूनिट ने ट्रैप बिछाया उन्होंने नोटों पर फिनोपथलीन पाउडर लगाया टीम के कहने पर प्रत्युष ने दरोगा से संपर्क किया सोमवार शाम दरोगा अभिनव ने प्रत्युष को रुपये लेकर मिलने के लिए नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम चौक बुलाया। वहां पहले से सिविल ड्रेस में एंटी करप्शन टीम मौजूद थी जैसे ही दरोगा ने रुपए लिए टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया मंगलवार दोपहर दरोगा अभिनव चौधरी को लखनऊ स्थित एंटीकरप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा एंटी करप्शन टीम से रिपोर्ट मिलते ही दरोगा को निलंबित कर दिया जाएगा पिछले साल गैंगस्टर गोपाल सचान की पत्नी से नज़दीकी बढाने के चक्कर में भी दरोगा अभिनव चौधरी की थू-थू हुई थी तब गैंगस्टर गोपाल सचान का दरोगा से गाली-गलौज करते हुए 2 ऑडियो वायरल हुए थे।
नौबस्ता थाने में तैनात दरोगा अभिनव चौधरी को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार