श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा विशाल भंडारे एवं शरबत का हुआ वितरण

कानपुर-कानपुर में ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार को हनुमान भक्तों ने जगह जगह भंडारा आयोजित किया लोगों ने प्रसाद चखा भंडारे में कहीं पूड़ी-सब्जी, कहीं शरबत, आइस्क्रीम और कहीं कढ़ी चावल बांटा गया भंडारे में प्रसाद चखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही संस्कृति और परंपराओं के लिए कानपुर सहित पूरे देश में ज्येष्ठ मास के मंगल का बड़ा महत्व है ज्येष्ठ के प्रत्येक मंगलवार को जगह जगह भंडारे आयोजित किए जाते हैं भंडारे में सभी को प्रसाद का इंतजार रहता है सभी मजहब के लोग कतार में लगकर प्रसाद ग्रहण करते हैं ऊंच-नीच का फर्क नहीं किया जाता है सभी लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं हनुमान चालीसा व सुंदरकांड से जेष्ठ माह के आख़िरी बड़े मंगल पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की गलियां, क्षेत्र, कस्बे गुंजायमान रहे वहीं श्रद्धालु भक्ति रस की त्रिवेणी में डुबकी लगाते हुए नजर आए इसी क्रम में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा सपना पैलेस के बगल में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा विशाल सुंदरकांड करके भंडारे एवं शरबत का वितरण किया गया जिसमें पूड़ी सब्जी एवं शरबत का वितरण किया गया वहीं इस क्रम में मुकेश शर्मा अध्यक्ष श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभु की कृपा से हम अपने आठवें वर्ष के भंडारे का आयोजन कर रहे हैं जिससे हम सभी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से इस भंडारी को आयोजित कर रहे हैं उन्होंने बताया कि भंडारे में भक्तों को पूरी सब्जी एवं शरबत का वितरण किया गया जिसमें लगभग 1500 से 2000 लोगों ने प्रभु का भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया वही कपिल मिश्रा द्वारा बताया गया भंडारे एवं शरबत वितरण के साथ ही स्पेशल गर्मी में राहत देने के उद्देश्य से निर्धन और रिक्शा चालकों को गमछे का भी वितरण किया गया उनके द्वारा बताया गया कि हमारी संस्था द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह का आयोजन होता रहता है और प्रभु की कृपा से आगे भी होता रहेगा भंडारा प्रातः काल शुरू होकर प्रभु इच्छा तक चलता रहा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवा देने वालों में केके शर्मा अध्यक्ष श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड, मनोज यादव जनरल मैनेजर, चंद्र मोहन नंद, शिवाजी मिश्रा, कपिल मिश्रा अजय शर्मा एवं श्रीराम फाइनेंस का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद