कानपुर।
हरे पौधे और पर्यावरण संतुलन
जब हरे पौधे नहीं लगाओगे तो ऑक्सीजन कहां से पाओगे
जब हरे पेड़ काटने से नहीं रुकोगे तो वातावरण में विषैली गैसे बढ़ने लगेंगे तो सांस कैसे लोगे
हरे पेड़ों से फल फूल एवं सब्जी के अलावा कई औषधिया प्राप्त होती है
हरे पेड़ पौधों से प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के द्वारा ऑक्सीजन की मात्रा वातावरण में बढ़ी रहती है जिसकी वजह से रक्त में ऑक्सिहीमोग्लोबिन की मात्रा अधिक रहने से श्वास प्रक्रिया में आराम हो जाता है
पर्यावरण संतुलन के लिए हरे पेड़ लगाने से फल फूल के अलावा छाया भी प्राप्त होती है जिसकी वजह से गर्मी से बचा जा सकता है
आज मकराबरट गंज स्थित राम कृष्णा अपार्टमेंट में रहने वाले निकॉन सदस्यों को सुबह 7:00 बजे पर्यावरण संतुलित रहने के साथ हरे पेड़ पौधों के महत्व को समझाते हुए वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर हेमंत मोहन ने बताया कि यदि पेड़ पौधों की देखरेख अच्छी प्रकार से नहीं की गई तो वह दिन दूर नहीं जब ऑक्सीजन के सिलेंडर हम लोग को अपने साथ लेकर चलना पड़ेगा इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल की हेड ऑफ डिपार्टमेंट अंग्रेजी की वरिष्ट शिक्षिका डॉ रमा शर्मा ने बताया कि हरे पेड़ पौधों की देखरेख पारिवारिक सदस्यों की तरह करनी चाहिए उसमें उचित समय पर पानी खाद के साथ-साथ उसमें जो पत्तियां खराब हो उनको अलग कर देना चाहिए इस अवसर पर अपार्टमेंट के सदस्यों को पौधारोपण की महत्व के साथ-साथ द उनको लगाते रहने की शपथ भी दिलाई गई अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने परिसर में पौधारोपण भी किया इस अवसर पर डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि हरे हरे पेड़ पौधों में क्लोरोफिल नाम का पदार्थ होता है जो प्रकाश संश्लेषण में बहुत आवश्यक होता है अपार्टमेंट के सदस्यों ने शपथ में कहा कि अपने शादी की सालगिरह के साथ बच्चों के जन्मदिन पर हम लोग पौधा रोपण अवश्य करेंगे।
इस अवसर पर गोपाल लाठ, दिनेश वार्ष्णेय, प्रमोद बंसल , विजय अग्रवाल , शैलेश दोषी , जितेंद्र गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राजन भार्गव , सुनील अग्रवाल , पंकज दोषी , मनीष अग्रवाल ,पंकज अग्रवाल , अनिल मिश्रा , सौरभ निगम , शत्रुघ्न सुनेजा,सरला लाठ , सुनीता वार्ष्णेय, एकता गुप्ता ,
गीता अग्रवाल , अमिता अग्रवाल , लिशा दोषी, रचना अग्रवाल , रितु तुलस्यान
आदि उपस्थित रहे।