कानपुर,आज दिनांक 9 अप्रैल 2025 को जिला कानपुर नगर में भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं बहुजन मुक्ति पार्टी के तत्वाधान में भारत के 32 राज्यों में एवं 625 जिलों में एक साथ राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन छेदी खोटे प्रधान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाया गया जिसमें लगभग 250 लोगों ने समय दोपहर 12:00 से स्थान चेतना चौराहा कचहरी से पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में गिरफ्तारी दिया लेकिन मजिस्ट्रेट साहब ने कहा हमारे पास गाड़ियां कम है केवल एक गाड़ी है जिस पर आप लोग बैठकर रिजर्व पुलिस लाइन चले बाकी लोग पैदल चलें, वहां सब लोगों का नाम नंबर दिया गया और कार्यक्रम लगभग 2:00 बजे समापन हुआ जिसमें प्रमुख रूप से राज नारायण गौतम, पूजा यादव, राहुल दिवाकर, चांदनी सोनी,करिश्मा दिवाकर, रोशन लाल सोनी, सोनू प्रजापति, विनोद लोधी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान, पंकज नागबंशी, राम प्रसाद फूले, राजू यादव, मनोज भटनागर पूर्व सांसद प्रत्याशी, सरदार योगेंद्र सिंह खालसा, फरियाल मैडम, रुखसार मैडम, सबा मैडम, अन्नू मैडम, रामप्रसाद त्यागी, एससी एसटी नगर अध्यक्ष नवीन जय आर एनब्रह्मन, बबलू खोटे, विक्रम अंबेडकर, राम मनोहर भारती, मोहसिन भाई, और भी अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
भारत के 32 राज्यों एवं 625 जिलों में एक साथ राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन