थाना स्वरूप नगर पर पति-पत्नी के विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराया

कानपुर ।
कमिश्नरेट कानपुर नगर के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत परिवार परामर्श केंद्र द्वारा थाना स्वरूप नगर पर पति-पत्नी के विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी स्वरूप नगर सूर्यबली पाण्डेय द्वारा दम्पत्तियों के बीच पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए श्रीमती सरोज पत्नी राजेश को थाने पर बुलाया गया। जिनके बीच मोबाइल पर किसी अन्य महिला से बात करने व चैट पकड़ जाने के कारण आपसी मतभेद था प्रभारी व काउंसलर के मार्गदर्शन में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। थाना पुलिस एवं परिवार परामर्श केंद्र की पहल से दोनों परिवारों में पुनः आपसी प्रेम और विश्वास बहाल हुआ। समझौते के उपरांत दोनों पक्षों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी-खुशी विदा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद