पार्षद के द्वारा किया गया सुंदरीकरण तथा नालों सहित विभिन्न कार्यों का पूजन

क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का करेंगे खात्मा। होगा यादगार कार्य। पार्षद योगेन्द्र शर्मा

कानपुर।
नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 के दामोदर नगर क्षेत्र में वरिष्ठ जनों के साथ पूजन कर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने सुंदरीकरण नाले तथा पटिया सहित अन्य कार्यों का पूजन किया। पूजन कर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने मौजूद क्षेत्रीय लोगों के बीच उन्हें विश्वास दिलाया कि उनका वार्ड उनका परिवार है तथा हर छोटी बड़ी समस्या उनकी समस्या है। उनका पहला कर्तव्य सम्पूर्ण वार्ड का विकास कराना तथा हर समस्या को समाप्त करना है। श्री शर्मा के मुताबिक क्षेत्र के प्रत्येक पार्कों को उनके तथा नगर निगम के द्वारा सुंदरीकरण कराया जा रहा है तथा कई पार्क मौजूदा समय में क्षेत्रीय आम जनमानस को व्यवस्थित करा सौंपे भी जा चुके हैं। आज का पूजन दामोदर नगर स्थित हनुमान पार्क सुंदरीकरण तथा महाराणा प्रताप पार्क से दामोदर नगर क्षेत्र के नाला निर्माण तथा पटियां डलवाने कार्य का पूजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें इसी तरह जनता के लिए समर्पित बने रहने की बात कही। वही योगेन्द्र शर्मा ने पूजन के दौरान सभी वरिष्ठजनों को सम्मानित करते हुए माल्यार्पण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सुरेश बाजपेई बिट्टू परिहार राजेश शुक्ला राजीव गुप्ता विजय वर्मा विकास मल्होत्रा ओम प्रकाश दीक्षित संजीव शर्मा लाल कांत ओझा देवकांत ओझा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद