कानपुर ।
स्वर्णजयंती विहार थाना सेनपश्चिम पारा दिनांक 04.03.2025 को पीड़ित / आवेदक भानूप्रताप सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी कानपुर नगर द्वारा साइबर क्राइम सेल मे आकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें पीड़ित द्वारा बताया गया कि एक फर्जी कम्पनी द्वारा मुझे विदेश में ऐजेन्ट की नौकरी देंगे तथा अच्छा पैकेज रहेगा चूकि आप भूतपूर्व सैनिक हो तो आप योग्य भी हो। सेवानिवृत्ति के बाद आमदनी के लालच में आकर मैंने नौकरी पाने के लिए उनके बताये खाते पर मांगी गयी ज्वाइनिंग फीस जमा कर दी। जिसमे बाद मुझ पता चला कि मेरे साथ साइबर क्राइम हो गया है।उपरोक्त के संबंध में सुनील कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना। सेल कानपुर नगर द्वारा शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त कर संज्ञान लेकर जांच हेतु साइबर तकनीकी आरक्षी सौरभ पाण्डेय को लगाया। जिसकी जांच के क्रम में आवेदक के साथ हुई साइबर ठगी की धनराशि के संदिग्ध लाभार्थी बैंक खाते का विवरण प्राप्त करने एवं ठगी की धनराशि को रोकने हेतु जरिए ईमेल संबंधित बैंक को पत्राचार किया गया। जिसमें प्रत्तिउत्तर में बैंक द्वारा विवरण प्रदान करते हेतु कार्यवाही के क्रम में संदिग्ध लाभार्थी बैंक खाते में ठगी की धनराशि को फ्रीज कर दिया गया। जिसके बाद साइबर सेल द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए संदिग्ध बैंक खाते से ठगी की सम्पूर्ण धनराशि रुपये – 01 लाख 70 हजार को आवेदक के स्त्रोत खाते में वापस करा दिया गया । जिसमें बाद आवेदिका द्वारा साइबर सेल कानपुर नगर का आभार व्यक्त किया तथा भूरि-भूरि प्रशसा की गयी।
साइबर सेल द्वारा फ्रीज खाते से आवेदक की धनराशि को कराया वापस