भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी चलाएगी हर घर दस्तक घर घर दस्तक अभियान

कानपुर।

भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष दक्षिण गौरव पाण्डेय ने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि महाशिवरात्रि से महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के हर घर दस्तक घर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ उनके नेतृत्व में किया जा रहा है। महाअभियान की संपूर्ण जानकारी देते हुए हुए गौरव पाण्डेय ने कहा कि 26 फरवरी से उनके नेतृत्व में लगातार 9 महीने तक पदाधिकारी महाराजपुर विधानसभा के 17 वार्डो के प्रत्येक घर घर में जाकर उनसे मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेगे तथा समाज के अच्छे लोगों को चिन्हित कर उन्हें साथ में जोड़ते हुए समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करेंगे। श्री पाण्डेय के मुताबिक महाअभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है। वार्ता में मुख्य रूप से श्याम वर्मा सौरभ श्रीवास्तव विक्की ठाकुर योगेश श्रीवास्तव साहिल पाण्डेय टिंकू ठाकुर मोना शर्मा ओम गुप्ता नीरज यादव बीनू सचान लल्ला शर्मा विकास गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद