जश्न-ए-अहले बैत (अ.स.) पर शिया उलेमा बोर्ड कानपुर का शुभारंभ

कानपुर, शिया उलेमा बोर्ड कानपुर के तहत जश्न-ए-अहले बैत (अ.स.) का आयोजन सावित्री नगर रामादेवी केंद्र, इमाम ज़ैनुल आबिदीन (अ.स.) में किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मीडिया इंचार्ज मौलाना शाहिद इमाम बाकरी साहब ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना अज़हर अब्बास नक़वी साहब की क़ुरान की तिलावत से हुई। इसके बाद, जनाब ज़िया ज़ैदी साहब ने हालात-ए-हाज़िरा पर एक नज़्म पेश की। फिर मौलाना फ़िरोज़ हैदर फ़ातिर इस्फ़हानी ने अपने खूबसूरत शेर सुनाए।
शिया उलेमा बोर्ड के सचिव मौलाना अलमदार हुसैन साहब ने सभी लोगों का धन्यवाद किया और बोर्ड के उद्देश्यों को बताया तलाक़ के मामलों को कम करना। समाज की समस्याओं का समाधान निकालना।आपसी मतभेद दूर करना।धार्मिक मामलों को उलेमा के सुपुर्द करना।ज़रूरतमंदों की पहचान कर उनकी मदद करना।हर उम्र के लोगों के लिए धार्मिक कक्षाएँ चलाना।कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष मौलाना हामिद हुसैन साहब ने कहा कि डॉ. क़ल्बे सादिक़ साहब का कहना था, “अगर लोग आप पर पत्थर फेंक रहे हैं, तो समझ लें कि आप सही रास्ते पर हैं।इस कार्यक्रम में हिंदी में अनुवादित क़ुरान का विमोचन भी हुआ। इस अनुवाद को मौलाना शाहिद हुसैन मैसम नोनहरवी ने किया है और इसे इमामिया यूथ ऑर्गनाइज़ेशन ने प्रकाशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद