प्रभात गहरवार सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बनाए गए

कानपुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्याज जी गौड की अनुमति से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार पासवान द्वारा कानपुर नगर में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष प्रभात गहरवार को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिया गया है इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष को फूल माला पहनकर शुभकामनाएं भेंट की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रभात गहरवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूती देकर आगामी 2027 के चुनाव में अनुसूचित जनजाति समाज को एकत्रित करके ताकत देने का काम करूंगा। आगे कहां की अपने समाज को जुमले बाजोट की सरकार के बहकावे से बचाना समाजवाद की राह दिखाना है! इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सतनारायण गहरवार संजय नगर सुरेंद्र महतो सत्यपाल अंबेडकर मनीष कनौजिया संदीप कनौजिया मोहित विद्यार्थी आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद