गंगा किनारे तेंदुए का कहर, आठ लोगों को किया घायल

महाराजपुर के गांवों में दहशत का माहौल, वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में गंगा किनारे तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। तेंदुए के हमले में अब तक आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया। एसीपी, महाराजपुर थाना प्रभारी और वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त रूप से पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर किया जा सके। वहीं, पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। लोगों से कहा गया है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने, उसे घेरने या भगाने का प्रयास न करें। साथ ही मौके पर भीड़ एकत्र करने से बचें। संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन ताड़ा ने भी लोगों से सावधानी बरतने और तेंदुए की गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या वन विभाग को देने की अपील की है। फिलहाल वन विभाग की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। ग्रामीणों की निगाहें तेंदुए के सुरक्षित पकड़े जाने पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद