ईपीएस-95 पेंशनरों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

7500 रुपये पेंशन के साथ डीए और पति-पत्नी को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग, मांगें पूरी न होने पर वाराणसी और दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी

कानपुर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश कानपुर मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को सर्वोदय नगर स्थित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय में चार सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक की। मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेंशनरों ने न्यूनतम 7500 रुपये पेंशन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) और पति-पत्नी को कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सीपीएफसी) को संबोधित ज्ञापन कानपुर के भविष्य निधि आयुक्त को सौंपा गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत और राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी के आह्वान पर आयोजित किया गया। इस दौरान ओम शंकर तिवारी ने कहा कि 19 नवंबर को होने वाली सीबीटी बैठक में पेंशनरों की मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो 28 नवंबर को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हजारों पेंशनरों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी 7 और 8 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित देशव्यापी आंदोलन में उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पेंशनर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को अब आश्वासन नहीं, बल्कि मांगों पर ठोस आदेश चाहिए। अपने हक के लिए अंतिम दम तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला, प्रांतीय उपाध्यक्ष अभिनंदन कुमार पांडेय, महिला विंग की मंडल अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री सुधा निगम, सुधीर कुमार मिश्रा, राम दयाल शर्मा, रमेश चंद्र यादव, विरजन बाबू सचान, दीन मोहम्मद, गनेशी लाल चौरसिया, चंद्र प्रकाश, जय सिंह सचान, अवधेश कुमार सक्सेना और लालमन सहित मंडल के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
अंत में मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन एवं समापन मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद