गाय की मौत पर मचा हड़कंप, चौकी प्रभारी निलंबित

आजाद पार्क में मृत मिली गाय, दो संदिग्ध हिरासत में; शव दफनाने को लेकर भाजपा व हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध
मनीष गुप्ता

कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र के फेथफुलगंज चौकी अंतर्गत आजाद पार्क में बुधवार दोपहर गाय मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता और हिंदूवादी संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। गाय की मौत को लेकर लोगों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। आरोप है कि पुलिस ने जल्दबाजी में शव को गाड़ी में रखवाकर पन्नी से ढक दिया और छबीलेपुरवा स्थित टेंचिंग ग्राउंड में दफनाने की तैयारी शुरू कर दी। इस पर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए कार्रवाई रुकवा दी और निष्पक्ष जांच की मांग की।
मौके पर पहुंची कैंट एसीपी प्रियंका बाजपेई ने लोगों को समझाकर शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पशु चिकित्सक की मौजूदगी में गाय का पोस्टमार्टम कराया गया और सम्मानपूर्वक दफनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं, पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आजाद पार्क में गाय के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पशु चिकित्सक को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर फेथफुलगंज चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
गाय की गला काटकर हत्या किए जाने की बात स्थानीय लोगों के आरोप के रूप में ही रखी गई है। पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद