पटाखों से घायल बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी

कानपुर। दीपावली पर पटाखों से होने वाली आंखों की चोटों को देखते हुए एएसजी आई हॉस्पिटल ने ‘सुरक्षित आंखें, सुरक्षित दिवाली’ नाम से विशेष सीएसआर अभियान शुरू किया है। इसके तहत पटाखों से आंखों में चोट लगने वाले 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को निःशुल्क नेत्र उपचार और जरूरत पड़ने पर सर्जरी की सुविधा दी जाएगी।
यह अभियान 4 से 12 नवंबर 2026 तक देशभर में एएसजी आई हॉस्पिटल के 200 से अधिक केंद्रों पर संचालित होगा। हालांकि, इस सुविधा में दवाएं और ऑप्टिकल उत्पाद शामिल नहीं होंगे। अभियान के तहत नियम व शर्तें लागू रहेंगी।
एएसजी आई हॉस्पिटल के ग्रुप सीओओ डॉ. विकास जैन, रीजनल सीओओ डॉ. प्रत्यूष रंजन और कानपुर ब्रांच के डायरेक्टर डॉ. अतुल धवन ने अभिभावकों से अपील की कि पटाखों से आंखों में चोट लगने पर घरेलू उपचार करने के बजाय तत्काल नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. अतुल धवन, डॉ. मोहम्मद सईद, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. ऋषभ मिश्रा, डॉ. अभिप्सा साहू और डॉ. आकांक्षा सिन्हा मौजूद रहे। चिकित्सकों ने दीपावली पर सावधानी बरतने और पटाखों से आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय बताए। साथ ही चोट लगने पर समय से उपचार कराने के महत्व पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद