रेल बाजार पुलिस का अभियान, वारंटी संतोष सरोज गिरफ्तार

रेलबाजार पुलिस ने कुम्हार मंडी निवासी संतोष कुमार सरोज को पकड़ा, न्यायालय में किया जाएगा पेश

कानपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलबाजार पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान कुम्हार मंडी निवासी संतोष कुमार सरोज उर्फ संतोष लंगड़ा (46) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना रेलबाजार में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 और बीएनएस की धारा 112 के तहत मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मामलों में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को रेलबाजार पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक अमान सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज पाठक, उपनिरीक्षक जितिन और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद