जंगली देवी मंदिर में सात आचार्यों का सारस्वत सम्मान

शयन आरती के दौरान ब्रह्मावर्त विद्वत परिषद के विद्वानों का हुआ अभिनंदन

कानपुर। किदवई नगर स्थित सिद्धपीठ श्री जंगली देवी मंदिर में शनिवार रात शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती की शयन आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रह्मावर्त विद्वत परिषद के सात विद्वानों का सारस्वत सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया। सम्मानित होने वाले विद्वानों में आचार्य ओंकारनाथ तिवारी, आचार्य पटवर्धन जी, आचार्य रामगोपाल मिश्र, आचार्य मुरारी अवस्थी, आचार्य अनिरुद्ध, आचार्य प्रमोद तिवारी और आचार्य विदुर पाण्डेय शामिल रहे। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्वानों के सम्मान के साथ सनातन संस्कृति और प्राच्य विद्या के संरक्षण में उनके योगदान को महत्व दिया गया। श्री जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री पं. विजय पाण्डेय ने आयोजन के माध्यम से विद्वानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मां भगवती की शयन आरती के साथ धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद