पारस हेल्थ के डॉक्टरों ने जटिल स्पाइनल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर युवक को दिया नया जीवन

कानपुर-पारस हेल्थ, कानपुर के न्यूरोसर्जरी एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल स्पाइनल ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है इस बड़ी उपलब्धि की विस्तृत जानकारी देने के लिए अस्पताल परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि यह मामला एक 16 वर्षीय नवयुवक का था, जिसकी रीढ़ की हड्डी में दुर्लभ ‘डम्बल’ के आकार का ट्यूमर विकसित हो गया था यह ट्यूमर शरीर के अंदरूनी हिस्से में रेट्रोपेरिटोनियल क्षेत्र तक फैला हुआ था और इसका आकार 10×10 सेंटीमीटर था मामले की संवेदनशीलता और जटिलता को देखते हुए न्यूरोसर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी तथा एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों ने संयुक्त चिकित्सा पद्धति अपनाई डॉक्टरों की आपसी विशेषज्ञता और सटीक समन्वय से इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया यह बड़ी कामयाबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉ. कुश पाठक एवं न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. अमित की विशेषज्ञता और वृहद अनुभव को दर्शाती है इस पूरी प्रक्रिया में एनेस्थीसिया विभाग का भी महत्वपूर्ण और सराहनीय सहयोग रहा। इस अत्यंत जटिल और सफल ऑपरेशन के केस स्टडी को अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा जगत के सामने लाने के लिए एक शोधपत्रिका में भी प्रकाशित किए जाने की संभावना है ‘दा विंची एक्सआई’ रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम से मरीजों को राहत प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पारस अस्पताल की उन्नत शल्य चिकित्सा क्षमताओं और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी प्रकाश डाला गया डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक ‘दा विंची एक्सआई रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम’ जैसी तकनीकें ऐसी जटिल प्रक्रियाओं में बेहद कारगर साबित हो रही हैं, जिससे मरीजों को सुरक्षित इलाज और त्वरित रिकवरी मिल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद