Up T20 के चेयरमैन संजय कपूर रहे मुख्य अतिथि, सैकड़ों लोगों ने माला-पटका पहनाकर किया सम्मान
कानपुर। कानपुर के दक्षिण क्षेत्र में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष घाटमपुर आशीष सचान का जन्मदिन समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में यूपी टी-20 के चेयरमैन संजय कपूर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, पुरुष और आशीष सचान के शुभचिंतक समारोह में पहुंचे।
जन्मदिन समारोह में पहुंचते ही आशीष सचान का समर्थकों और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। देखते ही देखते समारोह स्थल बधाइयों और शुभकामनाओं से गूंज उठा। सैकड़ों लोगों ने उन्हें माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उपहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों में आशीष सचान के साथ फोटो खिंचवाने और उन्हें बधाई देने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
समारोह में मौजूद लोगों ने आशीष सचान के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की। बड़ी संख्या में व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्सव जैसा नजर आया और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार चलता रहा।
इस अवसर पर जितेंद्र सचान, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, विधायक अमिताभ बाजपेई, सतीश निगम, आलोक मिश्रा, अनुज मिश्रा, राकेश सचान एडवोकेट, श्रीमती अंकिता सचान, मिथलेश पांडेय समेत सैकड़ों लोगों ने आशीष सचान को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि संजय कपूर समेत उपस्थित लोगों ने आशीष सचान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में आशीष सचान ने सभी शुभचिंतकों, व्यापारियों, समर्थकों और मित्रों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।