कर्णिका ने बढ़ाया बबेरू का मान

100 शेफ ने 1 मिनट 45 सेकंड में बनाए 500 तरह के रायते

बबेरू (बांदा)। बबेरू की बेटी कर्णिका श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से परिवार के साथ ही पूरे नगर का नाम रोशन किया है। कर्णिका का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उन्होंने मुजफ्फरनगर के ओमेगा होटल में आयोजित विश्व के सबसे बड़े रायता महोत्सव में 100 शेफ की टीम के साथ हिस्सा लिया। टीम ने महज 1 मिनट 45 सेकंड में 500 प्रकार के रायते तैयार कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया।‌बांदा जिले के बबेरू निवासी रमेश श्रीवास्तव की पुत्री कर्णिका श्रीवास्तव तीन दिन पूर्व आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम का संचालन कविता मास्टर कुकिंग क्लासेस की संचालिका शेफ कविता सिंह ने किया। रिकॉर्ड बनाने वाली 100 शेफ की टीम में कर्णिका भी शामिल रहीं। 500 प्रकार के रायते तैयार करने की इस उपलब्धि को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
आयोजकों के अनुसार, रायते को इस रिकॉर्ड के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि पराठा, दाल, रोटी और सब्जी सहित कई व्यंजन पहले ही लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुके हैं। रिकॉर्ड बनाकर कर्णिका के बबेरू लौटने पर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल रहा। पिता रमेश श्रीवास्तव, मां रजनी श्रीवास्तव सहित परिवार के सदस्यों और कस्बे के लोगों ने कर्णिका को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शेफ कविता सिंह, प्रोफेसर दीपा चावला, वर्षा गर्ग, पारुल अग्रवाल और लाड्डी कौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद