नशामुक्ति आंदोलन की रणनीति 2 अक्टूबर को तय करेगा ऑपरेशन विजय

कानपुर। उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशामुक्त बनाने की मांग को लेकर ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग की प्रदेश स्तरीय बैठक 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर आयोजित होगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शिवमंगल सिंह आईपी ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। बैठक में सरकार से नशामुक्ति संबंधी प्रभावी कदम उठाने की मांग को लेकर निर्णायक आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी।
शिवमंगल सिंह ने बताया कि 15 अगस्त 2026 को संगठन की बैठक में पूरे भारत को नशामुक्त बनाने की दिशा में सबसे पहले उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशामुक्त करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव वीके सिंह एडवोकेट, हाईकोर्ट इलाहाबाद की ओर से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को दो पत्र भेजे जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अब तीसरा अनुस्मारक पत्र भी भेजा जा रहा है। संगठन का आरोप है कि पूर्व में भेजे गए पत्रों पर अपेक्षित कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। इसी को लेकर 2 अक्टूबर को दोपहर एक बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में 20 नवंबर 2026 से लखनऊ के इको गार्डन में नशामुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-आंदोलन शुरू करने के प्रस्ताव पर पदाधिकारियों से सहमति ली जाएगी। संगठन के अनुसार, सहमति बनने पर आंदोलन को आगे चलकर पूरे देश तक ले जाने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद