ग्रीन पार्क में 23 अंपायर्स की अंतिम परीक्षा पूरी

कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की अंपायर्स परीक्षा का दूसरा और अंतिम चरण शुक्रवार को ग्रीन पार्क में संपन्न हुआ। लिखित परीक्षा में सफल रहे 23 अंपायर्स की मौखिक और वीडियो परीक्षा कराई गई। परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों की क्रिकेट नियमों की समझ, मैदान पर निर्णय लेने की क्षमता और अलग-अलग मैच परिस्थितियों को समझने के कौशल का आकलन किया गया।मौखिक परीक्षा में अभ्यर्थियों से क्रिकेट के नियमों और अंपायरिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए गए। वहीं वीडियो परीक्षा में मैच की अलग-अलग परिस्थितियों के वीडियो दिखाकर अभ्यर्थियों की निर्णय लेने की क्षमता और अंपायरिंग कौशल को परखा गया।परीक्षा के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर तपोश चट्टेर्जी और समंदर सिंह ने भी सभी अभ्यर्थियों को अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान पिच क्यूरेटर और अंपायर के बीच होने वाले आवश्यक संवाद और समन्वय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। UPCA की ओर से बताया गया कि परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अंपायर्स का चयन कर प्रदेश में अंपायरिंग के स्तर को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। परीक्षा पूरी होने के बाद जल्द ही अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर परिणाम जारी किए जाएंगे।इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी को UPCA सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, निदेशक रियासत अली, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला और चेयरमैन अंपायर समिति मनोज पुंडीर ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीसीसीआई स्कोरर एपी सिंह, एसपी सिंह, बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर, दीपक शर्मा, मीडिया मैनेजर अहमद अली तालिब और सुजीत श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद