झांकी में दिखा देशभक्ति का जज्बा, गणेश शंकर विद्यार्थी बने आकर्षण

कानपुर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर जिला प्रशासन और अमर उजाला के तत्वावधान में मोतीझील स्थित कारगिल पार्क से ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली निकाली गई। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई रैली में भारत माता की झांकी, स्कूलों, आईआईटी, बैंड और रक्षा प्रतिष्ठानों की विभिन्न झांकियों ने लोगों का उत्साह बढ़ाया।
रैली में ग्लाइडर इंडिया लिमिटेड की इकाई ऑर्डनेंस पैराशूट फैक्ट्री, स्मॉल आर्म्स फैक्ट्री और ट्रूप कम्फर्ट की इकाई ओईएफ ने अपने उत्पादों पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया। ऑर्डनेंस पैराशूट फैक्ट्री की झांकी में पैरासेल, ब्रेक पैराशूट, सुखोई, जगुआर, मिग-29, हैवी पैराशूट पी-7, एमसीपीएस और पैरामोटर सहित अन्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। झांकी में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी का जीवंत किरदार विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। निर्माणी कर्मचारी एवं रंगमंच कलाकार राजेंद्र कुमार राज ने देशभक्ति के जज्बे के साथ गणेश शंकर विद्यार्थी की भूमिका निभाई। झांकी और कलाकार के प्रदर्शन को देखकर जगह-जगह लोग रोमांचित और प्रफुल्लित नजर आए तथा जमकर सराहना की। झांकी में रवि कुमार, प्रेम प्रकाश मिश्रा, राजेंद्र कुमार राज, विनोद कुमार सक्सेना, अशोक कुमार चौरसिया, वंदना वर्मा, नीरज, अशफाक, नासिर, सुनील, अंकित, अजय, अंशु और राजन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद