कानपुर-श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर रतनपुर क्षेत्र में भारी धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला रतनपुर पुलिस चौकी एवं रतनपुर बाजार (पनकी, कल्याणपुर) के समीप स्थित प्रसिद्ध पीपलेश्वर महादेव मंदिर में एक भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस धार्मिक आयोजन में सुबह से ही महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया इस विशाल भंडारे का आयोजन 211-कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय समाजसेवी और क्षेत्रवासियों के लोकप्रिय व्यक्तित्व बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रवि बाजपेई के संयोजन में किया गया कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और महाआरती के साथ हुई इसके बाद मुख्य अतिथि और आयोजक रवि बाजपेई द्वारा भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया, जो ‘प्रभु इच्छा तक’ अनवरत रूप से देर शाम तक चलता रहा भंडारे के दौरान समाज-सेवी रवि बाजपेई ने स्वयं कमान संभालते हुए उपस्थित रहकर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उन्हें आदरपूर्वक प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ कमाया उनके साथ स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की टोली भी मुस्तैदी से व्यवस्थाएं संभालने और भक्तों की सेवा करने में जुटी रही जैसे-जैसे दिन ढलता गया, भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई मंदिर परिसर निरंतर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा इस पावन अवसर पर कतारबद्ध होकर अनुशासित तरीके से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पूड़ी-सब्जी व हलवे का प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय शिवभक्त मौजूद रहे, जिन्होंने इस सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की इस मौके पर प्रमुख रूप से रिंकू तिवारी, अमित मिश्रा, राजन शुक्ला, मनोज शुक्ला, कमल दुबे, पंडित राजन मिश्रा, अखिलेश दुबे, प्रमोद तिवारी, पप्पू चौहान, मनोज पांडे, भूपेंद्र सिंह, हरी ओम शर्मा, ए के अवस्थी, अनिल सिंह फ़ौजी, जय दीक्षित, आशीष सोनी, अजय तिवारी, मनोज पांडे, शिवाकांत शुक्ला, प्रांशुल दुबे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सावन के दूसरे सोमवार पर विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने चखा प्रसाद