मां की मौत के एक साल बाद भी नहीं मिला न्याय, डीएम कार्यालय पर क्रिकेटर का धरना

कानपुर। मां की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर उत्कर्ष द्विवेदी शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे। उन्होंने 22 जुलाई 2025 को अपनी मां स्व. रंजना द्विवेदी की कथित चिकित्सकीय लापरवाही से हुई मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उत्कर्ष द्विवेदी का आरोप है कि शिवकटरा, रामादेवी स्थित कैलाश मेडिकल सेंटर में उपचार के दौरान लापरवाही के कारण उनकी मां की मौत हुई, लेकिन १ वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभागों ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल पिछले करीब तीन वर्षों से बिना स्वीकृत मानचित्र के संचालित हो रहा है। जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद केडीए की जांच में भी भवन का मानचित्र स्वीकृत न होने की बात सामने आई थी, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। वहीं 4 अप्रैल 2026 को सीएमओ के औचक निरीक्षण में आईसीयू में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे सील किया गया था, फिर भी अस्पताल भवन और अन्य मामलों में अंतिम कार्रवाई लंबित है।

धरने के दौरान उत्कर्ष द्विवेदी ने अस्पताल भवन की वैधता, फायर एवं स्ट्रक्चरल सेफ्टी की जांच, पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ में जितेन्द्र शर्मा के खिलाफ FIR की मांग भी की है जिससे सच सामने आ सके ,
उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
उत्कर्ष ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल संचालक की पत्नी एक सरकारी बैंक में प्रबंधकीय पद पर कार्यरत हैं और अस्पताल के कथित अवैध होने के बाद भी अपने पद का दुरुपयोग करते हुवे करोड़ों रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराए जाने और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित सभी पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उत्कर्ष के पास में जितेन्द्र शर्मा की ओपीडी के पर्चे भी मौजूद है जिसकी जांच उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल से कराने के बाद लिखिया जवाब मिला है M.D. का नकली रजिस्टर्ड नंबर है फर्जी मोहर है । इसके बाद भी १ अपराधी खुलेआम मासूम जनता को लूट रहा है हत्या कर रहा है ।।

उक्त सभी आरोप एवं दावे धरना दे रहे उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं उनके बयानों पर आधारित हैं। संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। मामले की जांच एवं कार्रवाई संबंधित सक्षम प्राधिकार के स्तर पर विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद