आनंदेश्वर मंदिर के सावन मेले की तैयारियों पर प्रशासन संग मंथन

कानपुर। काशी स्थित प्राचीन श्री बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर में सावन मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संतों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। गुरु मूर्ति परम पूज्य हितेश्वर गिरी जी महाराज एवं थानापति पूज्य अत्रीवन जी महाराज ने सावन में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सुगम दर्शन, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और पुलिस व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श हुआ। जूना अखाड़ा ने प्रशासन से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तथा मंदिर प्रबंधन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में जूना अखाड़ा के मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद