चलती ट्रेन में महिला ने दिया बेटे को जन्म, कानपुर सेंट्रल पर RPF ने संभाला मोर्चा

‘मेरी सहेली’ टीम और डॉक्टरों की तत्परता से जच्चा-बच्चा सुरक्षित, उर्सला अस्पताल कराया गया रेफर

कानपुर। नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही गाड़ी संख्या 12556 में यात्रा के दौरान एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में ही स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। सूचना मिलते ही कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर RPF की ‘मेरी सहेली’ टीम और मेडिकल स्टाफ ने तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। सोमवार सुबह ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर पहुंचने पर एएसआई राजीव गौड़, महिला कांस्टेबल विनीता और अंजना पटेल ने डॉक्टर रितेश व उनकी टीम के साथ महिला का परीक्षण कराया। जांच में पता चला कि महिला ने स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन में बच्चे को जन्म दे दिया था। इसके बाद नवजात और प्रसूता को सुरक्षित मधुराज क्लीनिक ले जाया गया, जहां दोनों स्वस्थ पाए गए। बेहतर इलाज के लिए महिला को उर्सला अस्पताल रेफर किया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम करीना बताया, जो अपने पति फिरोज के साथ नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही थीं। दोनों को 108 एम्बुलेंस से उर्सला अस्पताल भेजा गया। RPF की तत्परता से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद