कैलाश मेडिकल सेंटर के खिलाफ क्रिकेटर उत्कर्ष द्विवेदी ने खोला मोर्चा, केडीए से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

रामादेवी के कैलाश मेडिकल सेंटर पर कार्रवाई की मांग, सीएमओ पहले ही सील कर चुके हैं आईसीयू

कानपुर-राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर उत्कर्ष द्विवेदी ने कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के उपाध्यक्ष और सचिव को एक शिकायती पत्र सौंपकर शिवकटरा, रामादेवी स्थित ‘कैलाश मेडिकल सेंटर’ के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह अस्पताल पिछले करीब तीन वर्षों से बिना स्वीकृत मानचित्र (नक्शे) के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है शिकायती पत्र के अनुसार, पूर्व में जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद केडीए की टीम ने मौके पर जाकर भवन का निरीक्षण किया था उस दौरान भी यह पुष्टि हुई थी कि भवन का कोई स्वीकृत नक्शा उपलब्ध नहीं है क्रिकेटर उत्कर्ष द्विवेदी का कहना है कि इसके बावजूद केडीए के अधिकारियों द्वारा अब तक इस अवैध निर्माण पर कोई प्रभावी या ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं शिकायत में इस बात का भी विशेष उल्लेख किया गया है कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बीते 4 अप्रैल 2026 को इस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के दौरान अस्पताल के आईसीयू में गंभीर कमियां और अनियमितताएं पाई गई थीं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए आईसीयू को मौके पर ही सील कर दिया था इसके बावजूद, पूरे अस्पताल भवन की वैधता और इसके संचालन को लेकर अब तक कोई अंतिम नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई है क्रिकेटर उत्कर्ष द्विवेदी ने केडीए से मांग की है कि बिना स्वीकृत नक्शे के चल रहे इस पूरे अस्पताल भवन को तत्काल अवैध घोषित कर सीलिंग अथवा ध्वस्तीकरण (बुलडोजर) की कार्रवाई की जाए अस्पताल भवन की वैधता, अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी), संरचनात्मक सुरक्षा (स्ट्रक्चरल सेफ्टी) और अन्य सभी अनिवार्य मानकों की सघन जांच कराई जाए इस गंभीर मामले की एक उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए और अब तक कार्रवाई न करने वाले संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर उनकी जिम्मेदारी तय की जाए उन्होंने चेतावनी दी है कि मानकों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे ऐसे अवैध अस्पतालों से मरीजों की जान को सीधा खतरा है, इसलिए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाया जाना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद