CMO दफ्तर में शिकायत लीक होने का आरोप, फर्जी डॉक्टर मामले में प्राइवेट कर्मचारी पर उठे गंभीर सवाल

24 जून की शिकायत अब तक लंबित, शिकायतकर्ता की पहचान आरोपी तक पहुंचने का दावा; रजिस्ट्रेशन और पैथोलॉजी के नाम पर वसूली के भी आरोप

कानपुर। रामादेवी क्षेत्र में कथित फर्जी डॉक्टर के खिलाफ की गई शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, 24 जून 2026 को शिकायतकर्ता उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा कथित फर्जी डॉक्टर के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन मामला अभी तक लंबित बताया जा रहा है।सूत्रों का दावा है कि शिकायत की जांच देखने वाले एक private कर्मचारी ने न केवल मामले में कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई, बल्कि शिकायतकर्ता की पहचान और शिकायत की जानकारी भी संबंधित व्यक्ति तक पहुंचा दी। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शिकायतकर्ता की गोपनीयता और प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। सूत्रों के मुताबिक, उक्त संविदाकर्मी पर यह आरोप भी लग रहे हैं कि वह अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों पर रजिस्ट्रेशन के नाम पर दबाव बनाकर अवैध वसूली करता है। यह भी आरोप है कि वह अपनी कथित अवैध पैथोलॉजी में जांच भेजने का दबाव बनाता है और ऐसा न करने पर रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की धमकी देता है।हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि जांच में इनमें सच्चाई मिलती है तो यह स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और मिलीभगत का बड़ा मामला साबित हो सकता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में एक संविदाकर्मी इतना प्रभावशाली बना हुआ है? शिकायत लंबित क्यों है? और शिकायतकर्ता की गोपनीय जानकारी आरोपी तक कैसे पहुंची।स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
यह खबर शिकायतकर्ता और सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि होना अभी शेष है। संबंधित पक्ष का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद