तीन वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

अरौल पुलिस की कार्रवाई, अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा

कानपुर। अरौल पुलिस ने रविवार तड़के कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मुखबिर की सूचना पर बिजनौर रोड स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे अंडरपास के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर खड़ैचा-देविनपुरवा संपर्क मार्ग के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई पांच अन्य चोरी की बाइक भी बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्नौज निवासी रविशंकर कुशवाहा, गोविंद सक्सेना और देव सक्सेना के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार गोविंद सक्सेना पर गैंगस्टर एक्ट सहित चार आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहन खरीदने वालों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद