बंद मकानों में चोरी करने वाला गैंग बेनकाब

एक शातिर गिरफ्तार, 632 ग्राम चांदी के जेवर, एक लाख नकद, स्कूटी व तमंचा बरामद; 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए उसके एक शातिर सदस्य अंशू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 632 ग्राम चांदी के जेवर, चोरी के जेवर बेचकर प्राप्त एक लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक 19 जून 2026 को सेक्टर-7 स्थित स्वर्ण जयंती विहार में हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गैंग पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करता था। घर में कोई नहीं होने की पुष्टि होने पर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। चोरी के जेवर और अन्य सामान बेचकर मिलने वाली रकम से आरोपी मौज-मस्ती और घूमने-फिरने का शौक पूरा करते थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद