जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने वितरित की निक्षय पोटली, चिकित्सकों से टीबी के प्रति सतर्क रहने की अपील
कानपुर-“राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम” के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाते हुए कानपुर नगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर शाखा द्वारा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत ‘निक्षय मित्र पोर्टल’ पर पंजीकृत लगभग 100 निर्धन क्षय (टीबी) रोगियों को “पौष्टिक आहार किट (पोटली)” का वितरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आईएमए की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित की इससे पहले, आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि आईएमए लगातार निक्षय मित्र पोर्टल के माध्यम से निर्धन टीबी रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने में अपना योगदान दे रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन आईएमए कानपुर की सचिव डॉ. शालिनी मोहन द्वारा किया गया इस मौके पर आईएमए द्वारा शहर के सभी प्राइवेट डॉक्टरों से विशेष अपील की गई कि वे टीबी के प्रति बेहद सतर्क रहें डॉक्टरों से निवेदन किया गया कि यदि कोई ऐसा संदिग्ध मरीज सामने आता है जिसका वजन एक महीने में 10 प्रतिशत से अधिक कम हो गया हो, जिसे लगभग एक महीने से लगातार बुखार आ रहा हो, या बलगम के साथ लगातार खांसी आ रही हो, तो ऐसे मरीजों की बलगम जांच और छाती का एक्स-रे अनिवार्य रूप से कराएं टीबी की पुष्टि होने पर मरीज को तुरंत ‘निक्षय पोर्टल’ पर पंजीकृत कराएं, ताकि भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत उन्हें मुफ्त इलाज और पौष्टिक आहार सामग्री मिल सके, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश ने पंजीकृत मरीजों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही पोषण से टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है, जिससे प्रधानमंत्री के वर्ष 2030 तक भारत को ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) मुक्त बनाने के सपने को साकार किया जा सके इस पोटली वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में आईएमए के तमाम चिकित्सकों ने अपना सहयोग दिया इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. किरण सिन्हा, डॉ. शरद दामेले और डॉ. गुल शगुफ्ता सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।