दादा नगर में फैक्ट्री कर्मचारियों का हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

कानपुर। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करन इंटरनेशनल कंपनी के 200 से अधिक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। आक्रोशित कर्मचारियों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी, जिससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हो गया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उनका मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा, जबकि रोजाना 8 घंटे की जगह 12-12 घंटे तक काम कराया जाता है।
हंगामे के दौरान कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही गोविन्द नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। बड़ी संख्या में कर्मचारियों के सड़क पर उतरने से पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते हुए फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर तनावपूर्ण शांति बनी हुई थी और एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में निर्धारित न्यूनतम वेतन समय से दिए जाने, 12 घंटे की बजाय कानूनी रूप से तय 8 घंटे कार्य कराने तथा कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और शोषण बंद किए जाने की मांग शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद